कैंट विधानसभा में विपक्षी दलों के होर्डिंग हटवा कर उस पर अवैध तरीके से लगवाए अपने होर्डिंगस…रविंद्र आनंद

देहरादून

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने मेयर सुनील उनियाल गामा पर आरोप लगाते हुए कहा, कि मेयर सुनील उनियाल गामा बहुत ही निम्न स्तर की राजनीति कर रहे है।

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के होर्डिंग नगर निगम द्वारा मेयर के इशारे पर निकाल कर अपने पास रख लिए गए और उसके बाद कैंट विधानसभा के सभी पार्षदों को वो होर्डिंग दिए गए। होर्डिंगस में मेयर ने अपनी फोटो लगवा कर के पूरे कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगवा दी है। साथ ही मेयर कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने के सपने देख रहे हैं।

आनंद ने कहा कि इस तरह से हल्की राजनीति कर के विपक्षी दलों के होर्डिंग बैनर हटवा कर के उसमे अपनी फोटो लगा कर अवैध तरीके से पूरे कैंट विस क्षेत्र में लगाया गया है। इस तरह की राजनीति कर के मेयर ने मेयर पद की गरिमा को खो दिया है।

आनंद ने आरोप लगाया कि पहले भी विवादों में रहे है।

जिस तरह से उन्होंने बहुत कम समय में अपना तामझाम जोड़ा है उसको लेकर वो सुर्खियों में बने रहते है और अपना बाहुबल दिखा कर आप के पोस्टर बैनरों को हटवा कर गलत तरीके से अपने फोटो लगवा कर कैंट विधानसभा में सभी जगह लगा रहे है। रविंद्र आनंद ने कहा कि मेयर सुनील उनिया गामा सत्ता में होने का फायदा उठा रहे है परंतु अपने पद की गरिमा को भी भूल रहे है। उन्होंने कहा कि वे चाहे जितनी भी ओछी राजनीति कर लें जनता इसका जवाब उनको चुनाव में देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.