इंडिया गठबंधन 25 फरवरी को गांधीपार्क मे बिन्दुखत्ता, बापूग्राम, पुछड़ी, बागजाला, बग्गा चौव्वन सहित समस्त खत्तों के समर्थन मे देगें धरना.. हरीश रावत – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

इंडिया गठबंधन 25 फरवरी को गांधीपार्क मे बिन्दुखत्ता, बापूग्राम, पुछड़ी, बागजाला, बग्गा चौव्वन सहित समस्त खत्तों के समर्थन मे देगें धरना.. हरीश रावत

देहरादून

रविवार को इण्डिया गठबंधन की ने कांग्रेस मुख्यालय मे प्रैस वार्ता आयोजित की गबई जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री हरीष रावत ने कहा कि बिन्दुखत्ता, बापूग्राम, पुछड़ी, बागजाला, बग्गा चौव्वन सहित समस्त खत्तों, गोठों, गुलरानी टौंगिया, गावों सहित इन्दिराग्रामों, गांधीग्रामों व हरिग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिया जाए। कांग्रेस सरकार के मंत्रीमण्ड़ल द्वारा 26 दिसम्बर 2016 को लिये गये निर्णय जिसे 26 दिसम्बर अधिसूचित किया गया, उसमें समाहित सभी 10 बिन्दुओं के लाभार्थियों को तत्कालिक मंत्रीमण्ड़ल की भावनानुरुप भूमिधरी अधिकार दिए जाए। टिहरी ड़ैम विस्थापितों व वनों से विस्थापित वन गुज्जरों को आवंटित भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया जाए। अनुसूचित जातियों व जनजातियों को ऐसे कब्जेदारों जो छोटे-छोटे ग्राम समाज या सरकारी भ्ज्ञूमि पर बसे हुए है उन्हें नियमित किया जाए। सीमान्त ट्रायवल गांव गुंजी के ऐसे कब्जेदारों जो पीढियों से सरकारी भूमि पर बसे हुए उन्हे उस का भूमि का मालिकाना हक दिया जाए। राज्य की मलिन बस्तियों मे बसे हुए लोगों को राज्य की विधानसभा द्वारा पारित 2016 के कानून के अनुसार मालिकाना हक दिया जाए। राज्य मे विषेषतः उद्यमसिंहनगर मे सीलिंग से प्राप्त भूमि वच हिन्दुस्तान पेपर पल्स से ली गई भूमि का लैंड बैंक तैयार कर उसमे राज्य के आपदा ग्रस्त ग्राम वासियों को वरिष्ठतानुसार बसाया जाए।

वहीं समाजवादी पार्टी के नेता ड़ा एस एन सचान ने कहा कि वे मानते है कि कल्याणकारी राज्य की स्थापना वंचित लोगों की रक्षा के गई है परन्तु राज्य सरकार पूंजी पतियों के हितों के लिए काम कर रही है।

भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य कामरेड़ समर भण्ड़ारी ने कहा कि सरकार कारपोरेट जगत के लिए तमाम भूमि बटोर कर उन्हे देना चाहती है।

भाकपा माले के राज्य सचिव कामरेड़ इन्द्रेष मैखूरी ने कहा कि बिन्दुखत्ता व बापू ग्राम मे अदालत आदेषों की गहत वयाख्या कर जनता को आतंकित कर उनकी भूमि हडपना चाह रही है।

माकपा के राज्य सचिव मड़ल सदस्य कामरेड़ सुरेन्द्र सजवाण ने कहा कि चाहे एलिवेटेड़ रोड़ के नाम पर मलिन बस्तियों को जबरन विस्थापित कर उन्हे भूमिहीन किया जा रहा है।

कामरेड़ जगदीश कुकरेती ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर मे जिन आदिवासियों को उनकी विषिष्ठ पहचान को आरक्षित किया है उनको प्यर्टन के नाम पर उजाड़ा जा रहा है।

समस्त टोगियों मे निवासी नारकीय जीवन जीने के लिए शापित है नागरिक अधिकारों से उनको वंचित किया गया है।

प्रेस वार्ता मे इण्डिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी के ड़ा एस एन उचान, कामरेड़ समर भण्ड़ारी, कामरेड़ इन्द्रेश मैखूरी, कामरेड़ सुरेन्द्र सजवाण, कामरेड़ जगदीष कुकरेती, कामरेड़ अषोक शर्मा, कांग्रेस नेता सजंय शर्मा, प्रीतम आर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *