संयुक्त रूप से विपक्षी दल करेंगे देश में महिला उत्पीड़न के खिलाफ गाँधी पार्क में धरना प्रदर्शन.. करण माहरा

आज आगामी नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनावों के मध्यनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मण्डलवार महत्वपूर्ण संगठनात्मक कमेटी की जूम बैठकें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री नवप्रभात द्वारा संयुक्त रूप से ली गयी। दो चरणों में हुई बैठकों में आगामी चुनावों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रदेश के जिला, महानगर अध्यक्ष गण से चर्चा हुई।

 

जूम के माध्यम से सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने सभी जिला, महानगर अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए भविष्य में होने वालें चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकारों की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों से जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है, भाजपा के जो नेता यह कहते हैं कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में क्या किया? उन लोगों के झूठ का हमें पर्दाफाश करना है। साथ ही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन से जोडनें की सलाह दी।

 

अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री नवप्रभात ने कहा कि हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की एक ऐसी टीम हो जो वार्ड की सम्पूर्ण जानकारी से समय समय पर पार्टी नेतृत्व को अवगत कराये। परिसीमन के समय वार्डो में आरक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए तथा समय समय पर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट प्रेषित की जाए।

बैठक में सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों, ने अपने अपने सुझाव दिए।

जूम बैठक में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नहीं जुड़ पाए – लक्ष्मी अग्रवाल, संजय मित्तल, वीरेंद्र जाति,सूरज गिलडियाल,

अध्यक्ष मौजूद रहे मुकेश नेगी, मोहित उनियाल, जसविंदर गोगी, राकेश सिंह, सतपाल ब्रह्मचारी, अमन गर्ग, राजीव चैधरी, राजेंद्र चैधरी, विनोद नेगी, विनोद डबराल, राकेश राणा

उत्तम सिंह असवाल, दिनेश चैहान, मनीष राणा

कमाऊं मंडल अध्यक्ष नहीं जुड़ पाए गोविंद सिंह बिष्ट अध्यक्ष मौजूद रहे भूपेंद्र भोज, नारायण सिंह रावत, भगत सिंह डसीला, पूरन सिंह कठेत, राहुल छीमवाल, मनोहर टोलिया, अंजू लूंठी, हिमांशु गाबा, मुशर्रफ हुसैन, सीपी शर्मा आदि ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.