ललित भद्री चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के देहरादून नगर अध्यक्ष नियुक्त, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र

देहरादून

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी ललित भद्री को देहरादून नगर समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है।

ललित भद्री दीप नगर क्षेत्र से सभासद रहे हैं। उनके भाई गिरीश भद्री उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए थे।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जनता का सम्मान जीत चुके ललित भद्री राज्य आंदोलनकारी परिवार से हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह देहरादून में राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति कि आंदोलनकारी गतिविधियों का बेहतर ढंग से संचालन कर सकेंगे ।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया की विशंभर बौठियाल समिति की देहरादून जिला इकाई समिति के अध्यक्ष हैं और वह पहले की तरह जिला स्तर पर आंदोलनकारी गतिविधियों को गति देते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समिति की नगर और जिला महिला शाखाओ का भी गठन कर दिया जाएगा।

धीरेंद्र प्रताप ने इस बीच 29 में को जिलाधिकारी देहरादून के खिलाफ होने वाले घेराव‌ को‌ सफल बनाने के लिए विशंभर बोठियाल और ललित भद्री को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने तमाम राज्य आंदोलनकारी से 29 में को देहरादून चलो का आवाहन किया है जहां पर कचहरी में देहरादून के जिलाधिकारी कार्यालय का देहरादून दिल्ली और राज्य के तमाम हिस्सों में चिन्हिकरण और दस फीसदी आरक्षण में हो रहे लचर कार्रवाई को लेकर घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *