महानगर कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज्वन्दन,अध्यक्ष प्रीतम को मिलकर दी होली की शुभकामनाएं – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

महानगर कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज्वन्दन,अध्यक्ष प्रीतम को मिलकर दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून

महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम विरमानी मार्केट प्रिंस चौक पर किया गया।जिसका आयोजन रायपुर विधानसभा अध्यक्ष आकाश खनेजा ने किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल सिंह ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव टीटू त्यागी ने ध्वज वंदन कर अपने संबोधन में सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों एव प्रदेश वासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया कार्यकर्ताओं को संगठन में एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए कहा। इसी कड़ी में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव विशिष्ठ अतिथि नीरज त्यागी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। कांग्रेस की नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक संबोधन किया और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कहा कि हमें अभी से कड़ी मेहनत करने की और लोगों के बीच में जाकर भाजपा द्वारा भ्रमित,गुमराह लोगों को जागरूक करना है। जिसके लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

कार्यक्रम के पश्चात विरमानी मार्केट के सभी व्यापारी बंधुओं ने कांग्रेस सेवा दल के साथ होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कांग्रेस सेवादल महासचिव नीरज त्यागी तथा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव टीटू त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन में बुके देकर एवम रंग लगाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को होली की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल ,महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, महिला महानगर अध्यक्षा सावित्री थापा , महानगर उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल सिंह, ललित थपलियाल, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष आकाश खनेजा, धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश, नानक चंद्र, वार्ड अध्यक्ष 97 सुनील बहुगुणा, इंदु, नीलम भारती, मंजू चौहान, माला देवी,सीता कश्यप ,गीता रानी, शशि बाला आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.