मीडिया प्रभारी संगठन, सरकार एवं मीडिया के मध्य महत्वपूर्ण कड़ी है ..भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन

भाजपा मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक में आज भाजपा महानगर कार्यालय में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन के अनुसार सरकार ,संगठन एवं मीडिया के बीच समन्वय का कार्य मीडिया प्रभारियों का है सरकार एवं संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रिंट मीडिया,समाचार चैनलों एवं पोर्टल के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करवाने के साथ ही प्रभारियों को मीडिया कर्मियों से मधुर संबंध बनाने चाहिए।
डॉक्टर भसीन ने मंडल प्रभारियों को टिप्स देते हुए कहा कि हम देश दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल हैं और केंद्र तथा विभिन्न राज्यों में हमारी सरकारें हैं हमारा कार्य केंद्र से लेकर मंडल स्तर तक दिखाई देना चाहिए जिस हेतु मीडिया प्रभारियों को स्वयं जिम्मेदारी लेकर कार्य करना है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने इस अवसर पर कहा की विपक्ष अक्सर हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा करता रहता है इसका जवाब हमें शालीनता पूर्वक तथ्यों के साथ मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है ताकि जनता के सामने सही सूचनाएं पहुंच सके।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि वह व्यक्तियों नहीं संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सरकार द्वारा जनहित की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाएं।
बैठक का संचालन करते हुए महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने मंडल प्रभारियों को बताया कि कैसे संगठन के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक सारगर्भित बात मीडिया में आनी चाहिए उनियाल ने कहा कि आज मीडिया एवं सोशल मीडिया का महत्व सामान्य दिनों की अपेक्षा बहुत अधिक बढ़ गया है।
बैठक में महानगर महामंत्री सत्येंद्र नेगी रतन चौहान महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल,सूरज बिष्ट, विजय भूषण, अजय सिंघल, रोहित कुमार, हर्षदीप क्षेत्री, सनी कटारिया, नवीन मेहंदी रत्ता, विकास बेनवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.