बसपा से चुनाव लड़े मुकर्रम सेकड़ो साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में विगत चुनाव में बसपा से विधानसभा चुनाव लडे मुकर्रम अंसारी ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री अनुपमा रावत के प्रयासों से अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुकर्रम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विरूद्ध चुनाव लड चुके हैं तथा इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान उठाना पडा था। मुकर्रम के कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर कांग्रेस भवन में जनसैलाब उमड आया था।

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बसपा से प्रत्याशी रहे मुकर्रम अंसारी एवं उनके सैकडों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि आज मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी ही देश एवं प्रदेश में एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। भारतीय जनता पार्टी केवल झूठ बोलकर सत्ता हांसिल करना चाहती है उसे प्रदेश के आम आदमी की कोई चिन्ता नहीं है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुकर्रम अंसारी एवं उनके साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रथम निर्वाचित सरकार ने इस राज्य में विकास की नींव रखी थी। कांगे्रस ने राज्य में बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके इसके लिए हरिद्वार, देहरादून तथा उधमसिंहनगर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करते हुए राज्य का पलायन रोकने का प्रयास करने के साथ ही राज्य में विकास का ढांचा तैयार किया परन्तु भाजपा ने सत्ता में रहते हुए राज्य के विकास के ढांचे को छिन्न-भिन्न करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होने कहा कि आज जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है तथा एकबार फिर से कांग्रेस की ओर टकटकी लगाये हुए है जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा तथा प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

मुकर्रम अंसारी के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नवीन चैहान, अंकित चैहान, ब्ट्टिू, चन्द्रनाथ, अरूषि चैहान, ग्राम प्रधान सराय मुशर्रफ अंसारी, ग्राम प्रधान गाडोवाली तालिब हुसैन, प्रधान चांदपुर अब्बास, प्रधान पदार्था नजाकत अली, शानू अंसारी, डाॅ0 नूर अली, मौ. असलम, आमिर, महबूत हसन, नदीम अहमद, मौ0 यूनुस, हाजी कासिम उस्मान, जीमल अहमद, खलील, नवाब, इसरार अंसारी, शहजाद अंसारी, हाजी मौ0 इरफान, मौ0 यासीन, नदीम अंसारी, मोहसिन अंसारी, गुलशन अंसारी, मुंशी शकील अहमद, राशिद अंसारी, आरिफ अंसारी, आवेश सलमानी, हाजी शलिकरशान, फईम, अकरम अंसारी, अरशद, आरिफ, नौशाद घोसी, तासीन अंसारी, सत्तार, सलमान, रविश, नाहिद, मौ0 आसिफ, हाजी मौ0 इरफान अंसारी, हाजी मौ0 यूनिस अंसारी, हाजी शाहीन, तनवीर मंसूरी, हाजी शेरू अंसारी, मुसर्रत, कय्यूम मलिक, शादाब मलिक, इरशाद, फैसल अंसारी, शहजाद अंसारी, ताहिर प्रधान, जावेद प्रधान, नाहिद कुरैशी, सत्तार खान, जुबैर अंसारी, हाजी शफाकत अली, नदीम कुरैशी, अरूषि चैहान, अरशद ओझा, आमिर, इलताफ हुसैन सहित सैकडों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.