बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अंतिम दिन माहरा ने कहा कि महाशिवरात्रि को कार्यकर्ता भाजपा की बुद्धि शुद्धि को भोले शंकर का करेंगे जलाभिषेक

देहरादून
नौजवान बेरोजगारों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में विगत सात दिनों से प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व मेें प्रदेश काग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बृहद्व प्रदर्शन किया जा रहा है।
अध्यक्ष माहरा द्वारा बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज एवं गिरफतारी के बाद कांगे्रस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए युवाओं के समर्थन और राज्य सरकार के तानाशही कदम के विरोध मेें सात दिनांे के प्रदर्शन की घोषणा की गई थी।
उसी कडी में प्रदर्शन के अंतिम दिन माहरा ने आगे की रूप रेखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा कि 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि के दिन सनातन धर्म को मानने वाले कांगे्रस कार्यकर्ता भोले शंकर का जलाभिषेक करंेगे तथा राज्य की भाजपा सरकार की बुद्वि शुद्वि की प्रार्थना, अंकिता हत्याकाण्ड में वीआईपी के नाम शीघ्र उजागर होने की कामना, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस. राजू द्वारा जिन सफेद पोशों की ओर इशारा किया गया था वह उजागर हों और प्रदेश के युवाओं के उपर लाठी चार्ज करने वाली बर्बर भाजपा की सरकार से राज्य की जनता को छुटकारा मिले यह प्रार्थना की जायेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह से शान्ति प्रिय ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्वरतापूर्ण लाठियां बरसाई वह राज्य की कानून व्यवस्था को कलंकित करने वाली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार बार-बार बेरोजगार नौजवानों की परीक्षा ना ले। उन्होंने नौजवान बेरोगारों से अपील करते हुए कहा कि जागों, संघर्ष करो और लगातार सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करो। उन्होंने कहा कांगे्रस पार्टी लगातार बेरोजगार नौजवानों को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी के साथ लडाई लड़ने का काम कर रही है और यह आगे भी यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।
अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड में सरकार नही बल्कि तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अपना अधिकार और हक मांगने पर बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेेगी। उन्होंने कहा कि राज्य को प्राप्त करने के लिए उत्तराखण्ड की जनता को लम्बा संघर्ष करना पड़ा था जिसमें राज्य के नौजवानों ने बढचडकर संघर्ष किया था, परन्तु भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें यातनायें दे रही हैं। माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन मंे शहादत देने वालों ने अलग राज्य की लडाई इस लिए लडी थी कि राज्य के बेरोजगार नौजवानों का राज्य के संसाधनों पर अधिकार मिलेगा।
करन माहरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले साढे आठ वर्षों में देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों को अपने चहेते लोगों को बेचकर देश की अर्थव्यवस्था को बदहाली तक पहुंचा दिया है जिससे आज देश में बेरोजगारी चरम पर है और बेरोजगारी में पिछले पंचास वर्षो का रिकार्ड टूट चुका है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए पूरे देश को नफरत की आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा ने डबल इंजन के नाम पर वोट मांगकर देश की जनता को छलने और ठगने का काम किया है।
करन माहरा ने कहा कि राज्य में अभी तक जितनी भी भर्तियां की गई हैं उन सभी भर्तियों के घोटालों में सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता स्पष्ट रूप से देखने को मिली है तथा जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है। नकल माफिया सरकार के संरक्षण में राज्य में फल फूल रहा है तथा राज्य के बेरोजगार नौजवानों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी भर्तियों की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाये जाने की मांग लम्बे समय से कर रही है परन्तु राज्य सरकार ने जिस प्रकार का हठधर्मी रवैया अपनाया हुआ है उससे उसकी नीयत में खोट नजर आ रहा है।
माहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी भाषणों में रोजगार देने की बडी-बडी बातें करती है परन्तु आज रोजगार मांगने पर बेरोजगार नौजवानों और छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दमनकारी नीति का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन को शक्ति के बल पर कुचलने का काम किया है, कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की भर्त्सना करती है तथा भाजपा सरकार जिस हिटलरशाही का परिचय देकर जन आन्दोलनों और बेरोजगार नौजवानों एवं महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का काम कर रही है उसकी कडे शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिनांक 8 एवं 9 फरवरी 2023 को आंदोलनरत बेरोजगार नौजवानों पर हुई बर्बरता की उच्च स्तरीय जांच के साथ ही इस घटना के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जानी चाहिए।
माहरा ने कहा कि शोषित एवं पीडित जनता की आवाज उठाने में तथा भाजपा की तानाशाही सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस कोई भी कसर नहीं छोडेगी और कांग्रेस के सिपाहियों ने जैसे देश की आजादी में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश को आजाद कराया है वैसे ही बेरोजगारी, महंगाई व भाजपा के कुशासन के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया जायेगा।
इस अवसर पर पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार के दमनकारी कदम और युवाओं पर अत्याचार की कडे शब्दों में निंदा की।

प्रदर्शन में प्रतापनगर के विधायक बिक्रम सिंह नेगी, कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश मीडिया प्रभारी पी.के अग्रवाल, सलाहकार अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ. विजेन्द्र पाल, प्रदेश महिला कांगे्रस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांगे्रस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,प्रदेश सचिव टीटू त्यागी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, बुद्विजीवी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, विशाल मौर्या, बिरेन्द्र पोखरियाल, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल, गोरखा प्रदेश के अध्यक्ष अनिल बस्नेत, सुनीता प्रकाश, गुलजार अहमद, रनगर अध्यक्ष ऋषिकेश राकेश सिंह मिंया, गुलशेर मिंया, राजीव चैधरी, खेल प्रकोष्ट के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, श्रम प्रकोष्ट के अध्यक्ष दिनेश कौशल, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संजय किशोर, राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, शीशपाल बिष्ट, पार्षद उर्मिला थापा, समित्रा ध्यानी, हुकुम सिंह गडिया, ऐतात खान, अर्जुन सोनकर, संगीता गुप्ता, विनित प्रसाद भट्ट बन्टू, शान्ति रावत, सोनिया आनन्द, मदन लाल, आशा टम्टा, राजेश चमोली, नवनीत सती, अनिल नेगी, सुलेमान अली, अनुराधा, चन्द्रकला नेगी, अरूणा कुमार, सावित्री थापा, पिया थापा, पूनम कण्डारी, अशोक शर्मा, आदि अनेक कंाग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.