पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवनवृत्त पर आधारित इस प्रदर्शनी में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य प्रदर्शित हैं,जो हमको सदैव प्रेरणा देने का कार्य करेंगे…महेंद्र भट्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवनवृत्त पर आधारित इस प्रदर्शनी में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य प्रदर्शित हैं,जो हमको सदैव प्रेरणा देने का कार्य करेंगे…महेंद्र भट्ट

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

पार्टी मुख्यालय में लगाई गयी इस प्रदर्शनी  का उदघाटन आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि हम सबका सौभाग्य है जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी हमारा और देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके जीवन का प्रत्येक क्षण, उनके संघर्ष की यात्रा और उनके द्धारा समाज और देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य हमेशा प्रेरणा देते हैं। यही वजह है कि उनके जीवन दर्शन और वृतांत को आधार बनाते हुए इस चित्र प्रदर्शनी को लगाया गया है ताकि पार्टी के कार्यकर्ता उन्हे देख समझ कर अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए निर्णयों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी इसके माध्यम से प्रचारित की जा रही है।

प्रदर्शनी में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता एवं व्यक्ति जानकारी प्राप्त कर, सामाजिक कल्याण एवं आर्थिक विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा कर लाभार्थी बनाने में सहभागी बनेगा। उन्होने बताया 24 सितंबर तक इसी तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहेगा, जिसे जिले स्तर पर क्रियान्विहित किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमे प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, हनी पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *