देवी भागवत के दूसरे दिन आचार्य सुरेंद्र सुंदरियाल ने नौ रात्रो में नौ देवियों का विस्तृत वर्णन सुनाया – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

देवी भागवत के दूसरे दिन आचार्य सुरेंद्र सुंदरियाल ने नौ रात्रो में नौ देवियों का विस्तृत वर्णन सुनाया

देहरादून

 

ईष्ट देव सेवा समिति एवं डालनवाला जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वधान में आयोजित दिव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा के दूसरे दिन मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल महाराज ने मां भगवती की कथा का प्रसंग सुनाया।

 

उन्होंने बताया कि मां भगवती के प्रभाव का वर्णन जिसमें मां सरस्वती मां लक्ष्मी एवं महाकाली नामक शक्तियों को भगवान ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश को प्रदान किया गया सद्गुण रजोगुण तमोगुण यह गुण भी देवताओं को क्रमश रूप में बांटे गए सतोगुण प्रति स्वरूप स्वच्छ सत्व गुण की प्रतीत होता है। रजोगुण रक्त वर्णमाला कहा जाता है विद्वान मनुष्य को इन लक्षणों के राजश्री श्रद्धा समझना चाहिए तमोगुण का वर्ण काला होता है यह मोह और विषाद उत्पन्न करता है दूसरों के दोषों को देखने का स्वभाव यह तामसिक श्रद्धा के लक्षण हैं, यह तीनों गुण एक दूसरे का उत्कर्ष होने की दशा में परस्पर विरोध करने लगते हैं। तत्पश्चात महाराज ने नवरात्र व्रत विधान कुमारी पूजा कब प्रस्तुत वर्णन भक्तों को श्रवण कराया जिसमें महाराज श्री ने 9 दिन तक होने वाली नवरात्रों की पूजा का वर्णन एवं 1 वर्ष से 9 वर्ष तक की कन्याओं का नाम भी श्रवण कराया जो यह कर्म स्वरूप कर्म प्रधान देवी है प्रथम कुमारी, 2 त्रिमूर्ति, 3 कल्याणी, 4 रोहणी, 5 कालिका, 6चंडिका, 7 शांभवी, 8 दुर्गा और 9 सुभद्रा है। श्री राम चरित्र का वर्णन भी भक्तों को श्रवण कराया गया जिसमें सुंदर चौपाई एवं भजनों का समावेश कर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। आज के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य आन्दोलनकारी संघ के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी,जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, वरिष्ठ आंदोलनकारी पूर्ण सिंह लिंगवाल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.