दर्दनाक…पहाड़ी से भारी मलवा गिरने से क्षतिग्रस्त हुए घर में दो बच्चे दबे एसडीआरएफ ने निकाले शव – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दर्दनाक…पहाड़ी से भारी मलवा गिरने से क्षतिग्रस्त हुए घर में दो बच्चे दबे एसडीआरएफ ने निकाले शव

देहरादून/टिहरी

रविवार भोर होते ही सकलाना पट्टी में मलबा गिरने की तक आवाज से लोगो की नींद खुली।

मलबा प्रवीण दास के घर के ऊपर गिरा था।

रविवार सुबह डीडीएमओ टिहरी द्वारा एसडीआरएफ को बताया गया कि मरोड़ा पुल, सकलाना पट्टी में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें एक बालक व बालिका दबे हुए है। सकलाना पट्टी के ऊपर बादल फटने की आशंका पर SDRF टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पहुँचने हेतु सूचित किया गया।

सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से SDRF टीम HC सुशील कुमार के हमराह तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटना में तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूटने से उसमें उनके दो बच्चे दब गए।

राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालाकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुँचाया गया, जिन्हें डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुँच गयी है व किसी भी घटना के दृष्टिगत अलर्ट है।

बताया गया कि मृतको में कुमारी स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष और रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *