पार्टनर युवती को सातवीं मंजिल से फेंका, खुद भी दी जान

देहरादून/बहादुरगढ़

रूहिल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में किराये पर रह रहे उत्तराखंड के यूट्यूबर युवक- युवती के बीच विवाद दोनों के अंत की वजह बन गया। शनिवार सुबह छह बजे सातवीं मंजिल की बालकनी से युवक ने गुस्से में पहले पार्टनर को फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गया। दोनों ने दम तोड़ दिया। युवक गर्वित सिंह उर्फ गैरी (25) देहरादून के दून एन्कलेव और युवती नंदिनी कश्यप (25) रायपुर रोड स्थित शांति विहार की रहने वाली थी। दोनों काफी गर्गा समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इन दिनों बहादुरगढ़ में शार्ट फिल्म बनाने के लिए टीम के साथ महीने भर से ठहरे हुए थे।

अपार्टमेंट के फ्लैट बी-701 में सद गर्वित और नंदिनी के साथ पूरी टीम थी। पांच और लोग थे। गर्वित दो- तीन दिन से घर गया था।

शनिवार अल सुबह लौटा था। वह फ्लैट में पहुंचा। वहां बाकी टीम सदस्य पार्टी कर रहे थे। इस बीच गर्वित कमरे में नंदिनी के पास पहुंचा। दोनों इसी कमरे में रहते थे। कुछ देर बाद उनमें झगड़ा हो गया। दरवाजा अंदर से बंद था। वे झगड़ा करते हुए बालकनी में पहुंच गए। बाकी टीम के सदस्य उन्हें रोकने के लिए दूसरे कमरे की बालकनी में खड़े थे। बातचीत होती रही। एक सदस्य ने अनहोनी की आशंका में उनकी वीडियो बनानी चाही तो गर्वित ने रोक दिया। वह गुस्से में था।

अगले ही पल उसने नंदिनी को ग्रिल के ऊपर से नीचे फेंक दिया। फिर खुद भी कूद गया। यह देख बाकी टीम सहम गई। सभी सीढ़ियों से नीचे दौड़े। जब पहुंचे तो दोनों जमीन पर अचेत थे। खून बिखरा था। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सेक्टर-छह थाना से पुलिस पहुंची। शव सिविल अस्पताल भेजे गए। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। गर्वित और नंदिनी काफी समय से साथ थे। यूट्यूब पर उनके कई सारे वीडियो हैं। नंदिनी ने साल भर पहले वेब शो में काम किया था। उस दौरान की वीडियो भी गर्वित के साथ है। उनके बीच विवाद कई दिनों से था।

• शार्ट फिल्म की शूटिंग करने के लिए गए थे बहादुरगढ़, किराये पर लिया था फ्लैट।

• टीम के सदस्यों ने पुलिस को बताया, नंदिनी और गर्वित के बीच हुआ था झगड़ा।

नंदिनी वेब सीरीज व थिएटर में कर चुकी है काम नंदिनी का घर रायपुर रोड स्थित शांति विहार, विकास पुरम में है। उसके पिता प्रापर्टी डीलर हैं, उसकी एक छोटी बहन और एक भाई है। सूचना के बाद नंदिनी के पिता व परिवार के अन्य सदस्य भी गर्वित के घर पहुंच गए थे। दोनों परिवारों के लोग एकसाथ बहादुरगढ़ के लिए निकल गए। दोनों परिवार नंदिनी और गर्वित के रिश्ते से नाराज नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण किसी को नहीं पता। बताया जा रहा है कि नंदिनी को फिल्म इंडस्ट्रीज का शौक था। कम उम्र में ही उसने वेबसीरीज और थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। वेबसीरीज में काम करने मुंबई भी जा चुकी थी।

 

रात को घर से निकला गर्वित, सुबह परिवार को मिली मौत की सूचना :

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आत्महत्या करने वाले देहरादून निवासी गर्वित को शुक्रवार रात फोन काल आई और वह बहादुरगढ़ के लिए निकल गया। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे वह बहादुरगढ़ पहुंचा तो उसने फोन पर अपने पिता को पहुंचने की जानकारी भी दी। इसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना आ गई। इसके बाद गर्वित और नंदिनी के परिवार वाले एकसाथ बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गए।

बहादुरगढ़ में लिव इन पार्टनर नंदिनी को सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से धक्का देने के बाद खुद भी कूदकर आत्महत्या करने वाले यूट्यूबर गर्वित के पिता सूबेदार सिंह उत्तराखंड पुलिस में एएसआइ हैं और वर्तमान में देहरादून में सीओ सिटी के चालक हैं। सूबेदार सिंह शिमला बाईपास रोड स्थित दून एन्क्लेव में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा भी पुलिस में है और प्रयागराज (उत्तर ‘प्रदेश) में तैनात है। गर्वित छोटा बेटा था। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद यूट्यूबर बन गया। काफी समय से वह तपोवन (रायपुर) क्षेत्र की रहने वाली नंदिनी के साथ देहरादून में ही लिव इन में रहता था। नंदिनी भी उसके साथ ही काम करती थी। दोनों के लिव इन में रहने की जानकारी परिवार वालों को भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.