मुख्यमंत्री राहत कोष में लोग दिल खोलकर दे रहे धनराशि – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मुख्यमंत्री राहत कोष में लोग दिल खोलकर दे रहे धनराशि

[3/31, 10:10 PM] Mangesh Kumar: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत अपने 5 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती सुनीता रावत ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत 1 लाख रुपए का चेक, मुख्यमंत्री की बेटी कृति रावत ने 50,000 एवं श्रृजा ने 2000 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए हैं।मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ही मसूरी विधायक गणेश जोशी को 31 हजार का चैक गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्यमंत्री ले0 टीडी भूटिया ने भी सौंपा है।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता धनराशि के रूप में एक दिन का वेतन दिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 लाख एवं विपिन रावत ने भी ₹ 1 लाख का चेक प्रदान किया। दीपक नेगी, निवासी नत्थनपुर, देहरादून ने ₹ 51 हज़ार एवं वीर सिंह नेगी, लाडपुर देहरादून ने भी ₹ 10001 का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने बताया कि प्रदेश के समस्त IPS और PPS अधिकारी अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.