शहीदो को नमन कार्यक्रम में दूसरे दिन बारिश के बावजूद यज्ञ में उमड़े लोग,शनिवार शाम होंगे शहीदो के परिजन सम्मानित

शहीदो की आत्माओ की शांति को किया गया यह यज्ञ कई सन्देश दे गया।बरसात के बावजूद लोगो का उमड़ता हुजूम इस बात को बता रहा था कि हमारे दिलों में उनकी यादें हमेशा ताज़ा रहेंगी।महिलाओ की आंखे अश्रुपूरित थीं।शहीदो को नमन करते हुए आचार्य बिजेंद्र ममगाईं ने कहा कि शहीदो के लिये किया गया यह यज्ञ एक पूण्य कार्य है।उनके लिए यह पुनीत कार्य प्रदेश के लोगो के लिए भी प्रेरणादायी है।नर्वदेश्वर महादेव मन्दिर के पुजारी श्रीकांत शुक्ला बताते है कि शहीदो की पुण्यात्माओं के लिए यह यज्ञ अवश्य फलदायी होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक प्रवीन त्यागी,मंगेश बताते है कि हम शहीदो के बलिदान को कभी भूल नही सकते है।सीमा पर तैनात फौजी अपने परिवार को छोड़ हाड़तोड़ ठंड में भी अपने कर्तव्य को पूरा कर रहे हैं।उनकी शहादत को हमको कभी भूलना नही चाहिए।इस अवसर पर पार्षद मीना बिष्ट,प्रवेश त्यागी,पूर्व पार्षद मूर्ति देवी, आनंद त्यागी,देहरादुन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेंद्र रावत,उफतारा के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री,अतुल बंसल,गायत्री चौहान,सावित्री उनियाल,राजेंन्द्र मिश्रा,धर्मसिंह सिन्धवल,राजीव शर्मा,पवन जयसवाल,जगपाल सिंह ग्रेवाल,भीम सिंह करासी,वी के शर्मा,गजराज अजय,सुरेश नेगी,राजेश मोहन,किशन कुमार,सुदर लाल शर्मा,आदि सहित सेकड़ो लोगो ने यज्ञ में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.