पुलिस ने जेई, एई पेपर लीक मामले में भाजपा के फरार मंडलाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों पर की 25-25 हजार के इनाम की घोषणा

देहरादून/हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने जेई और एई परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि संजय धारीवाल के अलावा अनुराग पांडे और डेविड नाम का आरोपी इसमें शामिल है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) की लिखित भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक के आरोपी अनुभाग अधिकारी और भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को एसआईटी ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।

दूसरी ओर इस मामले में आरोपी बने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल की तलाश में एसआईटी उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। हालाकि एई-जेई भर्ती परीक्षा मामले में पहले ही खुलासा हो चुका था कि संजीव कुमार ने ही 28 लाख रुपये लेकर संजीव चतुर्वेदी को प्रश्नपत्र दिया था। इसके बाद चतुर्वेदी ने ही शिक्षक राजपाल की सहायता से प्रश्नपत्र को मार्केट में उपलब्ध कराया था। भाजपा का नेता संजय धारीवाल अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। एसआईटी उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मारने के बावजूद अभी तक फरार है मगर वह हाथ नहीं लग पाया है प्लीज के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे हैं की जिससे पुलिस को यकीन है कि जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *