वीरवार को श्रीराम कथा में व्यास पीठ से पं.बिजेंद्र ममगाई ने श्रीराम की बाल लीलाओं का बेहद मार्मिक वर्णन किया

देहरादून

शिव मन्दिर प्रबन्ध समिति कार्यकारिणी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला द्वारा कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्री राम कथा के छठे दिवस में एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार शाम को आयोजित श्री राम कथा में व्यास आचार्य बिजेन्द्र प्रसाद ममगाई ने राम की बाल लीलाओं का वर्णन किया।

आज की कथा में व्यास ममगाई की बड़ी भावुक कथा का वर्णन बड़े ही सरल शब्दों में की गई कथा को सुनने के लिय हजारों की संख्या में कथा प्रेमी भाव विभोर रूप से श्रवण कर रहे हैं।

कथा के शुभारंभ के दौरान समिति अध्यक्ष टीटू प्रवीण त्यागी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माता पिता के प्रति समर्पण की भावना की प्रेरणा श्री राम कथा में मिलती है। कलयुग में भी श्रीराम सभी भक्तो के प्रेरणा श्रोत हैं अतः को कथा श्रवण अवश्य करना ही चाहिए।

श्री राम कथा छठे दिन कथा श्री शिव मन्दिर प्रबन्ध समिति डालनवाला एसडीडीए कालेनी के वार्षिक पटिका दिवस के उपलक्ष में आयोजित श्री रामकथा महायज्ञ जो कि 20 मई से शुरू होकर 28 मई को विशाल भण्डारे के साथ ही विराम लेगी।

आचार्य व्यास विजेन्द्र प्रसाद ममगाई ने जनमानस को सम्बोधित करते हुये आज की कथा के माध्यम से कहा कि आजकी कथा में व्यास जी ने प्रभु श्री राम की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। गुरुकुल में शिक्षा अध्ययन हेतु प्रभू का जाना वहां गुरु आज्ञा से दुष्ट राक्षसो का वध करना व गुरुभक्ति द्वारा अपने मार्मिक चरित्र को संसारभर के प्राणियों के समक्ष एक उदाहरण के रूप में स्थापित करने की अनेकों कथाओं का सरस वर्णन व्यास ममगाई द्वारा किया गया। बेमोसम व ओलावृष्टि भी हजारों कथा पंडाल मे विचलित नही कर पाई। व्यास के अनुसार यह सब प्रभु श्री राम के नाम जप का प्रताप है।

वीरवार को छठे दिन की कथा में डा.आचार्य सन्दीप रतूडी, प.रविन्द्र इंगवाल, पं.श्रीकान्त शुक्ला,समस्त कार्यकारणी पदाधिकारी, जयंती प्रसाद बहुगुणा, रविन्द्र सिंह रावत,रोशन सिंह रावत, पवन जायसवाल, आमोदन चन्द्र मित्तल, किशोर सिंह पंवार, विजय गुप्ता, नरेन्द्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा,सुशील वर्मा, पार्षद प्रवेश त्यागी, मूर्ति देवी,पुनम त्यागी, कविता अहलुवालिया,संतोष सक्सेना,उर्मिला मिलल, सविता त्यागी, रमा बोस, डाली बिष्ट, रजनी त्यागी, ओमवती, राजेश्वरी नेगी, ओमप्रकाश शर्मा, गुफ्तार विश्वकर्मा,सर्वेश वर्मा, ओमवती रामी कैन्तुरा, वसु भंडारी के साथ ही शिव मन्दिर प्रबन्ध समिति कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रवीन टीटू त्यागी,उपाध्यक्ष आनन्द त्यागी,उपाध्यक्ष अकबर सिंह नेगी ,सचिव राजीव शर्मा,संयुक्त सचिव जसवन्त जोनवाल, कोषाध्यक्ष नन्द किशोर वर्मा,लेखा निरीक्षक सन्तराम जायसवाल,कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव शर्मा, एनके सिंह,राकेश शर्मा, राकेश गुप्ता आदि हजारों लोग आज की कथा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.