पुष्कर सिंह धामी रविवार को उत्तराखण्ड के 11 वें सीएम के रूप में लेंगे सपथ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पुष्कर सिंह धामी रविवार को उत्तराखण्ड के 11 वें सीएम के रूप में लेंगे सपथ

देहरादून

 

उत्तराखण्ड के सीएम पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के नए सीएम के रूप में प्रस्तुत किया गया हैं। पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

 

शनिवार को हुई भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री CM के रूप में 6 उनके नाम पर मुहर लगी। पहले शनिवार की शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब शनि के बजाए रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पार्टीसे चुने गए जान है। पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।

 

वास्तव में 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लग गयी।

 

इससे पूर्व शनिवार की शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है।

 

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। शुरुआती दौर में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने मुझे जनता की सेवा का मौका दिया। जनता के जो भी मुद्दे हैं उनका समाधान किया जाएगा। कहा कि हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर खरे उतरेंगे।

 

नए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर पर कहा कि रोजगार पलायन और बेरोजगारी के मुद्दों को सुलझाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी उनके अनुसार उनसे पहले जो भी मुख्यमंत्री रहे उनके द्वारा जो कार्य किए गए हैं उन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

 

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने माना की चार धाम यात्रा प्रदेश मैं एक बड़ी जनता के लिए रोजी-रोटी का जरिया है। ऐसे में इन तमाम मुद्दे मेरी प्राथमिकता में रहेंगे कि कैसे इसको शुरू किया जाए वही नौकरशाही को लेकर भी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा दिया कि हम जानते हैं कि ब्यूरोक्रेसी कैसे ओर कब काम कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.