स्कूलों में जन्माष्टमी को लेकर उल्लास,हिंदू बच्चों के साथ मुस्लिम बच्चे भी कृष्ण के भेष में पहुंचे स्कूल

देहरादून

वीरवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में जैन प्लॉट स्थित हिल्स क्राउन एकेडमी रायपुर देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर बड़ी धूम,-धाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। बिना भेद-भाव के बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर विभिन्न रंगों में रंगें नजर आए। वहीं मुस्लिम महिलाएं भी अपने नन्हें मुन्हें बच्चों को कान्हा के भेष में संवार कर स्कूल लेकर पहुंची। भारत की यही विशेषता है, सभी एक दूसरे के पर्व कोबेक दूसरे के साथ मनाए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ आर एस राठी, शिक्षिकाएं काजल, राखी धनियाल, मंजू कन्याल, फरहा खान, आरती, जोया परवीन, दिनेश्वरी राठी ने बच्चों के साथ पूरा सहयोग किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर एस राठी ने बताया कि हमारे यहां प्रति वर्ष बड़ी धूम धाम से सभी मिलकर त्यौहार को मनाते हैं, इससे बच्चों में एकता का संदेश जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *