FRI में प्लांट टैक्सोनॉमी के क्षेत्र में आधुनिक रुझानों पर संगोष्ठी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

FRI में प्लांट टैक्सोनॉमी के क्षेत्र में आधुनिक रुझानों पर संगोष्ठी

 

देहरादून
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून के वन वनस्पति विज्ञान प्रभाग के एन एफ एल आई सी सम्मेलन कक्ष में ” प्लांट टैक्सोनॉमी के क्षेत्र में आधुनिक रुझानों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ मोहम्मद युसूफ, प्रमुख, वन संरक्षण प्रभाग ने वर्गीकरण वनस्पति का महत्व बताया। डॉ अनूप चंद्रा, प्रमुख, वन वनस्पति विज्ञान प्रभाग, ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और संगोष्ठी के बारे में जानकारी दी।
प्रोo आर डी गौड़, पूर्व प्रमुख, वनस्पति विज्ञान विभाग, गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर समारोह के मुख्य अतिथि थे। अपने मुख्य भाषण में टैक्सोनॉमी में उभरती प्रवृत्तियों और जैव विविधता संरक्षण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. बी.एस. अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डब्ल्यू आई आई, देहरादून, डॉ. गजेंद्र सिंह, वैज्ञानिक, उत्तराखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, डॉ पी.के.पांडे, पूर्व प्रमुख वनस्पति विज्ञान प्रभाग और वन संरक्षण विभाग के वैज्ञानिक डॉ.शैलेश पांडे ने प्लांट टैक्सोनॉमी के विभिन्न पहलुओं पर बात की। सेमिनार में उपस्थित अन्य प्रतिनिधियों ने डॉ.टीसी पोखरियाल, डॉ. एस. नौटियाल, डॉ.वीना चंद्रा और डॉ.प्रियंका ठाकुर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.