वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट दीदी सुशीला बलूनी का निधन, लम्बे समय से अस्वस्थ थीं,दून के मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस,प्रदेश में शोक की लहर

देहरादून
उत्तराखंड राज्य के लिए आज बड़ा दुख का दिन है। आज प्रदेश की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशीला बलूनी का आकस्मिक निधन हो गया है। जिसके चलते प्रदेश में शोक की लहर है।
वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है।
जानकारी के अनुसार राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी कुछ समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने उन्हें राजपुर रोड स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।
राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वे काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के लिए सबसे पहले देहरादून शहीद स्मारक में भूख हड़ताल पर बैठने वाली कर्मठ आंदोलनकारी नेता और महिलाओं को आंदोलन से जोड़ने वाली जुझारू महिला थीं।
बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे उनके आवास डोभालवाला से प्रस्थान करेगी। उसके बाद सुबह लगभग 10:30 बजे उनकी कर्मस्थली कचहरी प्रांगण शहीद स्मारक में श्रद्धांजली देने के उपरान्त हरिद्वार के लिए प्रस्थान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.