चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला शिवसैनिक बोले,चीनी के बढ़ते दाम रोकने में केंद्र सरकार नाकाम – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला शिवसैनिक बोले,चीनी के बढ़ते दाम रोकने में केंद्र सरकार नाकाम

देहरादून

देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिवसेना मुख्यालय, गोविंदगढ़ में केंद्र सरकार का जोरदार नारेबाजी के साथ पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख विशाल बेदी ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के गलत फैसलों के कारण आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि करीब 40 रुपये किलो बिकने वाली चीनी के दाम बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, जिससे आम आदमी के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख विशाल बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों के फायदे गिनाते हुए उन्हें जनता पर थोप रही है, जबकि जमीनी स्तर पर आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्योहारों के दौरान चीनी की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चीनी के बढ़ते दामों पर नियंत्रण करने में विफल रही है। शिवसेना ने केंद्र सरकार से मांग की कि चीनी की बढ़ी हुई कीमतों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, ताकि त्योहारी सीजन में आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान उप प्रमुख पंकज तायल, उमेश सिंह, रोहित बेदी, विकास मल्होत्रा, सुमित प्रताप, आकाश ठाकुर, अमित ठाकुर, अंकित कुमार, आशीष थापा, अंकित गुप्ता, बॉबी प्रताप सिंह सहित अन्य शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *