शिवभक्त ने लगाया 300 किलो लड्डू का भोग, पौराणिक मंदिर में मनोकामना हुई पूरी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

शिवभक्त ने लगाया 300 किलो लड्डू का भोग, पौराणिक मंदिर में मनोकामना हुई पूरी

देहरादून/ऋषिकेश

इंसान की मनोकामना पूरी हो तो कुछ भी कर जाने को मन करता है। अपनी पूरी हुई मनोकामना को इंसान ईश्वर पर न्योछावर कर देता है।
ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश में देखने को मिला जब एक श्रद्धालु ने नीलकंठ मंदिर के शिवलिंग पर 300 किलो का भोग लगाकर बाबा भोलेनाथ को समर्पित कर दिया। इन लड्डुओं से मंदिर प्रशासन ने प्राचीन शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया जो देखने में बेहद आकर्षक एवं दिव्य नजर आ रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर जो कि पौड़ी जिले के यम्केश्वर ब्लॉक के मणिकूट पर्वत पर स्थित है।
इस पौराणिक मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में शिव भक्त आते रहते हैं। सावन के महीने में तो कांवड़ियों की लाइन कभी टूटती ही नही। माना जाता है कि यहां पहुंच कर भगवान शिव से मांगी गई मुराद पूरी होती है यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु अलग अलग तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करते हैं और भोग भी लगाते हैं। यहां एक भक्त की मनोकामना हुई पूरी तो उसने नीलकंठ महादेव को चढ़ाए पूरे 300 किलो लड्डू।जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पूजा अर्चना ओर भोग लगाने के बाद महादेव नीलकंठ का मनमोहक श्रृंगार किया।

नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत सुभाष पूरी ,नंद गिरी ने बताया कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना अवश्य पूरी होती है।यही कारण है कि मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद भोग लगाया जाता है। ऐसा ही एक वाकया तब सामने आया जब एक श्रद्धालु ने 300 किलो लड्डू का भगवान शिव को भोग लगाया।
बताया जाता है कि यह पौराणिक शिवलिंग स्वयंभू है नीलकंठ मंदिर में देश क्या विदेश से भी लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।खास बात यह है कि सावन के माह में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं।
300 किलो के लड्डू का भोग लगाए जाने पर पूरे क्षेत्र में चर्चा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.