SIT द्वारा फर्जी रजिस्ट्री मामले में जांच में आया कि मुख्य आरोपी के.पी. सिंह का नाम पहले भी अवैध रूप से कोठी गिराने में आया था,इस अभियोग में नया सबूत मिला तो होगी सख्त कार्यवाही..अजय सिंह – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

SIT द्वारा फर्जी रजिस्ट्री मामले में जांच में आया कि मुख्य आरोपी के.पी. सिंह का नाम पहले भी अवैध रूप से कोठी गिराने में आया था,इस अभियोग में नया सबूत मिला तो होगी सख्त कार्यवाही..अजय सिंह

देहरादून

देहरादून में वर्तमान दिनों में फर्जी रजिस्ट्री मामले में एस.आई.टी. द्वारा की जा रही जांच की समीक्षा तथा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर संज्ञान में आया कि फर्जी रजिस्ट्री मामले में मुख्य आरोपी के.पी. सिंह का नाम पहले भी क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में अवैध रूप से गिराई गई कोठी के संबंध में पंजीकृत अभियोग में भी प्रकाश में आया था, जिसमें उसके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था।

इस अभियोग में प्रेषित आरोप पत्र के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई कि प्रकरण में केपी सिंह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा प्रकरण को परीक्षण हेतु SIT को दिया गया है, यदि SIT जाँच में केपी सिंह के विरुद्ध कोई नए साक्ष्य प्राप्त होते है, तो उन साक्ष्यो के आधार पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *