गुलेल से पुलिसकर्मी की आंख फोड़ने का फरार आरोपी नोएडा से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

गुलेल से पुलिसकर्मी की आंख फोड़ने का फरार आरोपी नोएडा से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

देहरादून

राजधानी के एसटीएफ ऑफिस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता की।

वार्ता की दौरान उन्होने हरिद्वार में पुलिसकर्मी की आंख फोडने के मामले में पकड़े गए आरोपी का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले के फरार मुख्य आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। SSP आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी विक्रम को नोएडा से गिरफ्तार दून लाया गया है।

आरोपी विक्रम पर उत्तराखंड में ही छह मुकदमे दर्ज हैं और ये पिछले काफी लंबे समय से वांछित चल रहा था।

उन्होने बताया कि आरोपी घूमन्तु जनजाति पारदी गिरोह का बदमाश है। इस पर पिछले साल हरिद्वार में दो पुलिसकर्मियों पर गुलेल से हमला करने का आरोप था। ये पुलिस कर्मियों पर गुलेल से हमला कर भाग गया था।जिसमे एक पुलिस कर्मी की आंख चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *