निलंबित..डीजीपी ने शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किये धर्मावाला चौकी प्रभारी और आरक्षी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

निलंबित..डीजीपी ने शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किये धर्मावाला चौकी प्रभारी और आरक्षी

देहरादून

बुधवार को शिकायतकर्ता राकेश सिंह, विकासनगर निवासी ने डीजीपी अशोक कुमार, , उत्तराखण्ड के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उनके द्वारा चौकी प्रभारी धर्मावाला उ.नि. दीपक मैठानी एवं आरक्षी त्रेपन पर उनके विरूद्ध फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराने एवं मारपीट कर उनके बड़े भाई को फोन करके एक लाख रुपये की मांग करने एवं अन्य तथाकथित आरोप लगाए गए थे।

शिकायतकर्ता राकेश सिंह द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के सामने एक ऑडियो भी प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर चौकी प्रभारी एवं उपरोक्त आरक्षी का आचरण संदेह के घेरे में पाया गया तथा पुलिस की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया।

जिसका संज्ञान लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने चौकी प्रभारी धर्मावाला एवं उपरोक्त आरक्षी को तत्काल प्रभाव से सपेन्ट करने हेतु उपरोक्त तथाकथित आरोपों की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *