धरासू के रूरवासा में टाटा पंच वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू कर शव किया जिला पुलिस के सुपुर्द – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

धरासू के रूरवासा में टाटा पंच वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू कर शव किया जिला पुलिस के सुपुर्द

देहरादून/उत्तरकाशी

शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ चौकी से SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ को सूचना प्राप्त हुई कि धरासू क्षेत्र के रूरवासा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे नदी किनारे गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि टाटा पंच वाहन सड़क से नीचे नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति सवार था। दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक की पहचान बर्फिया लाल तुनलका, निवासी उत्तरकाशी के रूप में हुई।

SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *