चमोली में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो.गाड़ी में सवार 17 यात्रियों में 6 घायल 12 शव बरामद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

चमोली में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो.गाड़ी में सवार 17 यात्रियों में 6 घायल 12 शव बरामद

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

घटनाक्रम के अनुसार चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन मे 10 से 12 लोग सवार बताए जा रहे है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

 

SDRF ने अवगत कराया कि उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त की सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार SDRF पोस्ट जोशीमठ से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह व एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य आरंभ किया गया। SDRF का रेस्क्यू कार्य देर रात जारी रहा। वाहन में 17 लोग सवार थे।

घायलों का नाम पते इस प्रकार हैं…

1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,

2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,

3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।

4.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।

5.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

 

मृतकों का नाम/पता –

1.दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र धन सिंह उच्छोग्वाड़।

2. सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।

3. विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।

4. सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।

5. कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।

6. लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।

7. ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।

8. राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।

9. गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।

10. रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।

11. गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।

12. शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.