यूपी सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ…प्रीतम सिंह

देहरादून

उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में महिलाओं के साथ हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क स्थित गांधी की मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया जिसमें सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
सत्याग्रह से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में दलित एवं नाबालिग बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराधों की घटनायें हैं जो देश को कलंकित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल बलात्कार के आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है तथा इसका विरोध करने पर विपक्षी दल के नेताओं के साथ दुव्र्यवहार, लाठी चार्ज तथा गिरफ्तारी जैसा कृत्य किया जा रहा है।
सत्याग्रह स्थल पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, राजपाल खरोला, पूर्व मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, ताहिर अली, गोदावरी थापली, मनमोहन सिंह मल्ल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, प्रदेश सचिव शांति रावत, सीताराम नौटियाल, गिरीष पुनेड़ा, मंजुला तोमर, कमरखान ताबी, जयेन्द्र रमोला, राजेश पाण्डेय, डाॅ. प्रदीप जोशी, महन्त विनय सारस्वत, डाॅ. प्रतिमा सिंह, अभिषेक सिंह, सेवादल के राजेश रस्तोगी, संदीप चमोली, राजेश शर्मा, कै.बलवीर सिंह, सुशील राठी, अजय नेगी, कमलेश रमन, राजेश चमोली, सूरत सिंह नेगी, नीरज त्यागी, भरत शर्मा, दीप बोहरा, पार्षद नीनू सहगल, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, अर्जुन सोनकर, देविका रानी, कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, इलियास अंसारी, रमेश कुमार मंगू, हरिप्रसाद भट्ट, हरेन्द्र बेदी, महेन्द्र रावत, हुकम सिंह गडिया, अमित भण्डारी, बाॅबी त्यगी, प्रवीन त्यागी, आजाद अली, सुनीता प्रकाश, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर, शम्मी प्रकाश, अरूण शर्मा, राहुल बिष्ट, मोहित नेगी, देवेन्द्र सती, सुनित सिंह राठौर, धर्म सिंह पंवार, नागेश रतूड़ी, अनूप कपूर, अजय रावत, महेश जोशी, संदीप कुमार, नागेश रतूड़ी, अनिल बसनेत, सूर्यप्रताप प्रताप राणा, सुलेमान अली, आशीश सक्सेना, राॅबिन पंवार, सुधीर सुनेहरा, अमनमणि, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाडी, मदन कोहली, धीरेन्द्र सावन, पंकज क्षेत्री, मो0 आजिम सिद्धिकी, जितेन्द्र बडथ्वाल, मुस्तकिम, बाबू हसन, आशीष नेहरा, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.