शासन ने परिवहन विभाग के सात अधिकारियों को प्रर्मोशन के उपरांत किया ट्रांसफर,दून के आरटीओ दिनेश पठोई को पौड़ी तो सुनील शर्मा को देहरादून आरटीओ का मिला जिम्मा

देहरादून

उत्तराखंड परिवहन विभाग में सात अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले हो गए हैं।

तबादला लिल्ट में प्रदेश की राजधानी दून के आरटीओ और एआरटीओ के नाम भी आ गए। इनको दून के आरटीओ दिनेश पठोई मुख्यमंत्री के छापे के बाद सस्पेंड कर दिया गए थे लेकिन कुछ समय बाद वह जांच में बहाल हो गए थे। बहरहाल उनको देहरादून से पौड़ी भेज दिया गया है।

शासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रमोशन के बाद राजीव मेहरा उप परिवहन आयुक्त देहरादून, देहरादून एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा, आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी के पद पर भेजा गया।

वहीं पठोई के स्थान पर सुनील शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया। वह आरटीओ प्रवर्तन की जिम्मेदारी देख रहे थे। शैलेश तिवारी को अल्मोड़ा से उतारकर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून बनाया गया। जबकि गुरदेव सिंह अल्मोड़ा प्रवर्तन से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा बनाये गए। जबकि नवीन कुमार सिंह को एआरटीओ पिथौरागढ़ से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.