उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवम मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को प्रेषित की दीपावली की बधाई एवम शुभकामनाएं

देहरादून

उत्तराखण्ड के राज्यपाल और सीएम ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई एवम शुभकामनाएं

प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को दीपावली एवं गोवर्द्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, सामाजिक सद्भाव तथा आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
राज्यपाल ने कहा कि इस दीपावली पर सभी लोगों को समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में उजाला लाने का संकल्प लेना चाहिये। गो-वर्द्धन पूजन के अवसर पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन का संकल्प लेना चाहिये।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।
मुख्यमंत्री ने गोवर्द्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.