हल्द्वानी के बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई,क्षेत्र के हजारों परिवारों पर होगा ये फैसला – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हल्द्वानी के बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई,क्षेत्र के हजारों परिवारों पर होगा ये फैसला

हल्द्वानी बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट में अब 10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई, हजारों परिवारों पर होगा फैसला

देहरादून/हल्द्वानी

हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण का मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में 2 दिसंबर मंगलवार को सुनवाई तय की गई थी। वनभूलपुरा को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया था।जिसको लेकर एसएसपी स्वयं क्षेत्र में कैंप किए हुए थे।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई को नई तारीख दे दी गई है जो कि 10 दिसंबर को होनी है। रेलवे के अनुसार हजारों लोगों और करीब 4365 परिवारों की निगाहें इस फैसले पर टिकी हुई हैं। बनभूलपुरा में लगभग 29 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण कर निवास कर रहे हैं।

आज की इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की गई थीं। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी और सुरक्षा बंदोबस्त भी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *