हर घर तिरंगा अभियान से राज्य में 13 से 15 अगस्त तक देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा,सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश टोली गठित ..महेंद्र भट्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हर घर तिरंगा अभियान से राज्य में 13 से 15 अगस्त तक देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा,सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश टोली गठित ..महेंद्र भट्ट

देहरादून

भाजपा, व्यापक स्वरूप में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान से राज्य भर देशभक्ति की अलख जगाने जा रहे हैं। जिसके तहत 14 अगस्त से घर घर तिरंगा फहराने के साथ पदयात्रा, शहीदाें का सम्मान, जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जायेगा। सभी कार्यक्रमों के सफल समन्वय, संचालन और सफलता के दृष्टिगत प्रदेश टीम का गठन भी किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा किे विगत वर्षों की तरह इस बार 10 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

वहीं मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में 13 से 15 अगस्त के दौरान राज्य के प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने के लक्ष्य पर कार्य किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी के सभी विधायक, सांसद, सरकार में मंत्री एवं जनप्रतिनिधि सभी, कार्यकर्ता के सहयोग से कार्यक्रमों में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जिसके क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट के संयोजन में प्रदेश की अभियान टीम का गठन किया गया है। उनके साथ सह संयोजक के रूप में गुंजन सुखीजा, गौरव पांडेय और विपुल मैंदाेली को जिम्मेदारी दी गई है।

अभियान को लेकर अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक राष्ट्र भक्ति का जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इसने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है।

अभियान में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर, सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, साथ ही युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में 10 अगस्त से 14 अगस्त, 2026 तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा युवा मोर्चा के नेतृत्व में इस यात्रा में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। इसी तरह प्रत्येक जिले में देश भक्ति के गीत एवं राष्ट्रगान के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का बड़े स्तर पर आयोजन होगा। वहीं शहीद स्मारकों, वीर सपूतों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा उसके उपरांत पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाए। प्रत्येक मंडल में भारत माता के वीर सपूत सैनिकों तथा देश की सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के घरों पर जाकर के उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि सीमा चौकियों का उचित अनुमति के साथ सैनिकों को सम्मानित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *