दो दिवसीय 26वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, AFI के मानकों को पूरा करने वाले एथलीट का सिलेक्शन 37 वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स के लिए होगा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दो दिवसीय 26वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, AFI के मानकों को पूरा करने वाले एथलीट का सिलेक्शन 37 वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स के लिए होगा

देहरादून

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में दो दिवसीय 27 व 28 अगस्त 2026 को आयोजित हुई 26वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर (अंडर – 14,16,18,20) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का को विधिवत समापन हुआ।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व संस्थाओं से 720 एथलीटों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता से जो एथलीट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के निर्धारित मानकों को पूरा करेगा, उनका सिलेक्शन 14 से 16 सितंबर को देहरादून में आयोजित हो रही 37 वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक गुरफूल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के अध्यक्ष विजेन्द्र चौधरी द्वारा मेडल व मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव के.जे.एस. कलसी, कोषाध्यक्ष श्री एम सी शाह, संघ के चेयरमैन टेक्निकल कमेटी हीरालाल यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज के वरिष्ठ कोच लोकेश कुमार के नेतृत्व में निर्णायकों की भूमिका हेमराज सिंह, विजय रावत, आरएस राणा,अवतार सिंह, सरफराज चौधरी, उर्मिला राणा, दिव्यानी रावत, अंकिता चौधरी, अफजल बेग, मोहम्मद समीर, अंकित भारती, भास्कर कुलियाल, प्रवीण रावत, शादाब आलम, अजहर हुसैन, अमित बिजलवान, राजेंद्र नयाल, अवतार सिंह,लक्ष्मण यादव, एस के पाठक,राजू महंत, अंकुश गिरी, हनी सिंह,निशु कुमार ने निर्विवाद रूप से निभाई ।

 

प्रतियोगिता में रिजल्ट व टाइमिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर की फोटो फिनिश व मीट मैनेजर का उपयोग भी किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुछ विजेताओं के विवरण …

बालक वर्ग अंडर 14 –

ट्रायथलॉन ए में देहरादून के पारस रजवार देहरादून से, ट्रायथलान बी में देहरादून से प्रत्युष शर्मा, ट्रायथलान सी में हरिद्वार के शुभम, किड्स जैवलिन में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रत्युष शर्मा।

अंडर 16 बालक वर्ग

60 मीटर में उधम सिंह नगर के मयंक कुशवाहा, 600 मीटर में हरिद्वार के रिहान, 80 मीटर हर्डल में देहरादून के अभिषेक, हाई जंप में उधम सिंह नगर के दीप दिगारी, लॉन्ग जंप में उधम सिंह नगर के मयंक कुशवाहा, शॉटपुट में हरिद्वार के सौरभ कुमार, पेंटाथलन में देहरादून के अभिषेक चौधरी अंडर

18 बालक वर्ग

100 मीटर में नैनीताल से अर्णब गोस्वामी, 200 मीटर में चंपावत से संजय सिंह, 110 मीटर हर्डल में ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकादमी से विक्रांत, शॉट पुट में पौड़ी गढ़वाल से बॉबी, 5000 मीटर रेस वॉक में चमोली से तनिश ठाकुर।

अंडर 20 बालक वर्ग में 100 मी में देहरादून के आहिल अली, 200 व 400 में उत्तरकाशी के पंकज खत्री, 3000 मीटर में हरिद्वार से बादल, 3000 मी स्टेपलचेज में देहरादून से आदर्श यादव, 5000 मीटर रेस वॉक में देहरादून से तुषार पवार, डिस्कस थ्रो हरिद्वार से देव चौधरी, जैवलिन थ्रो आर्यन खत्री देहरादून से।

अंडर 14 बालिका वर्ग ट्रायथलॉन ए में अग्रिम देहरादून से, ट्रायथलान बी में दिव्या उधम सिंह नगर से, ट्रायथलान सी में जया देहरादून से, किड्स जैवलिन में ज्योति जोशी खटीमा स्टेडियम से।

अंडर 16 बालिका वर्ग

60 मीटर में प्रियजा देहरादून से, 600 मीटर में आरना चौहान देहरादून से, 80 मी हर्डल व हाई जंप में दिव्या खटीमा से, शॉट पुट में प्रिया अल्मोड़ा से।

बालिका वर्क अंडर 18

100 व 200 मीटर में दीपांशी तोमर देहरादून से, 400 मीटर में महक चमोली से, 100 मीटर हर्डल में वेदांशी चौहान देहरादून से, 1000 मीटर में आयुषी हरिद्वार से, हाई जंप में रुचि नैनीताल से,

बालिका वर्ग अंडर 20

100 मीटर में सोनिया पौड़ी गढ़वाल से, 200 व 400 मीटर में तनीषा भट्ट देहरादून से, 3000 मीटर में सोनी चंपावत से, 100 मी हर्डल में जसकिरण कौर उधम सिंह नगर से, 5000 मीटर में रोशनी कलुरा उत्तरकाशी से, शॉट पुट में भावना पिथौरागढ़ से, लॉन्ग जंप में शगुन उधम सिंह नगर से, जैवलिन थ्रो में खुशी रुद्रप्रयाग से, ट्रिपल जंप में निकिता उधम सिंह नगर से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *