उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने गांधी और शास्त्री को जन्मदिन पर याद किया साथ ही शहीदआंदोलनकारियों को पुष्पांजलि भी अर्पित की

देहरादून
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर मल्यापर्ण करते हुये उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा उनके द्वारा देश के लिये किये गये बलिदान को याद करते हुये सम्पूर्ण समाज को उनके उनके बाताये मार्ग पर चलने का अवाह्न किया।
इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रामपुर तिराहा शहीद स्थल के लिए रवाना हुए जहां पर उन्होंने राज्य निर्माण आन्दोलन में 2 अक्टूबर को शहीद हुए आन्दोलनकारियों के स्मारक पर जाकर नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव के साथ राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
प्रदेश कार्यालय मे माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री ताहिर अली, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व मंत्री अजय सिंह, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक कुमार, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चोधरी, डाॅ0 प्रदीप जोशी, प्रदेश सचिव शांति रावत, सीताराम नौटियाल, मंजुला तोमर, कमरखान ताबी, अभिषेक सिंह, गरिमा दसौनी, राजेश पाण्डेय, डाॅ प्रतिमा सिंह, अजय नेगी, कमलेश रमन, राजेश चमोली, भरत शर्मा, दीप बोहरा, संदीप चमोली, डाॅ विजेन्द्र पाल, मोहित नेगी, ललित भद्री, मंजू त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, अजय नेगी, देवेन्द्र सती, सुनित सिंह राठौर, धर्म सिंह पंवार, नागेश रतूड़ी, अनूप कपूर, अजय रावत, महेश जोशी, संदीप कुमार, नागेश रतूड़ी, सूर्यप्रताप प्रताप राणा, अभिनन्दन शर्मा, आशीश सक्सेना, राॅबिन पंवार, सुधीर सुनेहरा, अमनमणि, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाडी, मदन कोहली, लाखीराम बिजलवाण, सशाीला देसाई, राजकुमारी क्षेत्री, उद्धिमा टोलिया, कृष्णपाल, ललित थपलियाल, मंजू चैहान, चन्द्र प्रकाश, गीता खत्री, उमा रावत, इन्दू सिंह, उषा थापा, आनन्द खुशबू, शालिनी चैधरी, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.