उत्तराखण्ड के मौसम में आज से चार दिनों में बड़ी तब्दीली दिख सकती है,मौसम विभाग येलो एलर्ट जारी 28,29 को भारी से भारी बारिश के आसार,मौसम देखकर ही निकलें घर से बाहर – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखण्ड के मौसम में आज से चार दिनों में बड़ी तब्दीली दिख सकती है,मौसम विभाग येलो एलर्ट जारी 28,29 को भारी से भारी बारिश के आसार,मौसम देखकर ही निकलें घर से बाहर

देहरादून

उत्तराखंड के मौसम में बड़ी तब्दीली देखने को मिल सकती है। अचानक बढ़ती गर्मी पर अगले 4 दिनों में बारिश अपना शिंकजा कस सकती है। और इस गर्मी और उमस से मिल सकती है राहत।

प्रदेश के मौसम विभाग ने बारिश को लेकर शनिवार से 29 जून से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून को प्रदेश के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। लेकिन शनिवार का दिन तो प्रदेश की राजधानी के लोगो का गर्मी और उमस भरा रहा। रविवार को बदल लगे दिख रहे हैं। देखिए मौसम विभाग का अलर्ट क्या रंग लाता है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, शनिवार को कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना थी, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

👉रविवार 26 जून को कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। जिसका असर चार धाम यात्रा पर भी देखने को मिलेगा।

👉27 जून को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
👉 28 और 29 जून को बारिश की एक्टिविटी बढ़ेगी।

कुमाऊं क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून, टिहरी और पौड़ी में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *