![](https://www.swastik-mail.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
देहरादून
नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद अधिकारियों के विभागों में अदला बदली होनी लाजमी है।
किश्तों में हो रही इस तबादला सूची में आज उत्तराखंड शासन से पुनः तीन वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार शासन ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसमे कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह को पद से हटाकर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता तथा स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
आईएएस राधा रतूड़ी से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्मिक सतर्कता का पदभार हटाया गया है।
इसके अलावा अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी वापस लिया गया है।
आप भी देखिये ये आदेश