![](https://www.swastik-mail.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
देहरादून
उत्तराखण्ड शासन ने 11 पीसीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है।
पीसीएस बंशीधर तिवारी को डीजी विद्यालयी शिक्षा तथा पदेन राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान का जिम्मा सौंपा है। बंशीधर अभी तक संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास व नगर विकास प्राधिकरण तथा उपाध्यक्ष जिला विकास प्रधिकरण, ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
सोमवार देर रात सचिव कार्मिक की ओर से जारी आदेश में अपर सचिव उदयराज सिंह के दायित्वों में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें अपर सचिव गन्ना व चीनी का भी दायित्व सौंपा गया है।
पीसीएस हरीश चंद्र कांडपाल का कद बढ़ाते हुए उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया है।
पीसीएस जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी, प्रशासन ऊधमसिंह नगर का दायित्व दिया गया है।
वहीं, जगदीश चंद्र कांडपाल को फिलहाल बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
दीप्ती सिंह को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा,
कौस्तुभ सिंह को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंह नगर,
राकेश चंद तिवारी डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर,
दयानन्द सरस्वती नगर आयुक्त,नगर निगम हरिद्वार,
विनोद कुमार डिप्टी कलेक्टर देहरादून
वहीं ब्रजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार का जिम्मा दिया गया है।