देजरादून
राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाने से फरार नाबालिग से दुराचार के एक आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया।
रविवार की दोपहर एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने इस बाबत पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मुनाजिर जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। देहरादून में एक नाबालिग से 2015 में दुराचार के मामले में 2 साल की जेल काटने के बाद जमानत पर छूटा था।
एसएसपी ने बताया कि जमानत मिलने के बाद ही मुनाजिर 2017 में देहरादुन से फरार हो गया था और उत्तराखंड से भागने के बाद पंजाब सहित अलग-अलग राज्यो में विभिन्न स्थानों पर पहचान बदलकर रह रहा था। उत्तराखण्ड पुलिस ने उस पर 2020 में 5000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
इस बीच लगातार पुलिस उसका पीछा कर रही थी। हाल ही में हमे इसकी सूचना मिली कि वह मुंबई के ठाणे में पठानवाडी क्षेत्र में मजदूरी का कर रहा है।
खबर संज्ञान में आते ही पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मुंबई के पठानवाली इलाके से घेराबंदी करते हुए अभियुक्त मुनाजिर को दबोचकर मीडिया के सामने पेश किया।