उत्तराखण्ड पुलिस ने 2 अक्तूबर को गांधी,पं शास्त्री को साक्षी मान निष्पक्ष चुनाव की शपथ ली – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखण्ड पुलिस ने 2 अक्तूबर को गांधी,पं शास्त्री को साक्षी मान निष्पक्ष चुनाव की शपथ ली

देहरादून

 

गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में एक सादा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे डीजीपी अशोक कुमार एवं उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गाँधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

अशोक कुमार ने कहा कि महात्मा गाँधी जयन्ती को पूरा विश्व अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। महात्मा गाँधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा की ताकत को सभी को दिखाया। पूरे विश्व ने उनके विचारों से सीख ली है। उनके विचार हमेशा ही मूल्यवान रहेंगे और हम सभी उनके दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए देश की सेवा करते रहेंगे।

 

तत्पश्चात अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

 

इस अवसर पर अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, वी मुर्गेशन पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.