कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को पर्यवेक्षक नियुक्त किये उत्तराखण्ड प्रदेश कोंग्रेस ने – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को पर्यवेक्षक नियुक्त किये उत्तराखण्ड प्रदेश कोंग्रेस ने

देहरादून
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर, 2019 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली विशाल ‘‘भारत बचाओ रैली’’ की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नेतागणों को जिलेवार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जिलों से रैली में प्रतिभाग करने वाले कांग्रेसजनों से समन्वय एवं रैली की तैयारी हेतु वरिष्ठ कांगे्रसजनों को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत उत्तरकाशी में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पुरोला में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, टिहरी पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, देवप्रयाग पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पौड़ी गढ़वाल पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, कोटद्वार प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, रूद्रप्रयाग पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, चमोली मुुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पछवादून देहरादून प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, देहरादून महानगर पूर्व विधायक रामसिह सैनी, परवादून देहरादून पूर्व दर्जा मंत्री डाॅ0 संजय पालीवाल हरिद्वार पूर्व विधायक राजकुमार, रूड़की महानगर प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, उधमसिंहनगर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत एवं पूर्व मेयर रूड़की यशपाल राणा, हल्द्वानी महानगर में पूर्व विधायक गोपाल राणा, नैनीताल में पूर्व युवा कांगे्रस अध्यक्ष भुवन कापडी, अल्मोड़ा पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, रानीखेत पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, चम्पावत पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बागेश्वर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशहाल सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ पूर्व विधायक मयूख महर, तथा डीडीहाट में पूर्व विधायक ललित फर्सवाण को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकगण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों का 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.