दिल्ली विधान सभा चुनाव मे उत्तराखण्ड के वरिष्ठ कोंग्रेसजन जीत को पूरी ताकत लगा देंगे.. प्रीतम सिंह अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस

देहरादून
दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की चुनाव प्रचार-प्रसार में सहायता हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इन्दिरा हृदयेश सहित सभी विधायकगण विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की चुनाव प्रचार में सहायता हेतु दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
सारस्वत ने बताया कि जिन कांग्रेसजनों को पर्यवेक्षक की जिम्मदारी सौंपी गई है उनमें उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, विधायक गोविन्द सिह कुंजवाल, फुरकान अहमद, मनोज रावत, हरीश धामी,आदेश चैहान, श्रीमती ममता राकेश, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, प्रदेष उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, एस.पी. सिंह इन्जीनियर, धीरेन्द्र प्रताप, जोत सिह बिष्ट, श्रीमती ममता हल्धर, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी , मंत्री प्रसाद नैथानी ,हरीश चन्द्र दुर्गापाल शूरवीर सिंह सजवाण राजेन्द्र भण्डारी पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, शैलेन्द्र रावत, मयूख महर, रणजीत सिंह रावत, विजयपाल सजवाण, मदन सिह बिष्ट, विक्रम नेगी महामंत्री हरीश पनेरू, रामयश सिंह, राम सिंह सैनी पूर्व मंत्री,आर्येन्द्र शर्मा, ताहिर अली, पुष्कर जैन, मातवर सिंह कण्डारी, श्रीमती सरोजनी कैन्तूरा, नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, राजकुमार, डाॅ0 संजय पलीवाल, भुवन कापडी, राजपाल खरोला, श्रीमती गोदावरी थापली, नारायण पाल, महेन्द्र सिंह पाल, हरिकृष्ण भट्ट, श्रीमती लक्ष्मी राणा, संदीप चमोली, सतीश कुमार, पी.के. अग्रवाल, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, आनन्द रावत, हिमांशु गाबा प्रदीप तिवारी, प्रकाश जोशी, मनीष खण्डूरी,यशपाल राणा पूर्व मेयर ललित फस्र्वाण तिलकराज बेहड प्रयाग दत्त भट्ट ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी सतपाल ब्रहमचारी अनुसूया प्रसाद मैखुरी संजय किशोर /गौरव चैधरी अम्बरीश कुमार राजपाल बिष्ट श्री राजीव महर्षि, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, धर्मपाल सिंह जिलाध्यक्ष, श्री महेश शर्मा महेश शर्मा सल्ट, सागर मनवाल, राकेश नेगी नवीन पयाल, मनमोहन मल्ल, खुशाल सिंह अधिकारी, दिनेश कौशिक/ कलीम खान, श्रीमती गोदावरी थापली षामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकगणों से अपेक्षा की गई है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रचार-प्रसार में यथा संभव सहायता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.