राजपुर विधानसभा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा भाजपा महानगर के करणपुर मंडल एवं अंबेडकर मंडल ने किया स्वागत,आमजन को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

राजपुर विधानसभा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा भाजपा महानगर के करणपुर मंडल एवं अंबेडकर मंडल ने किया स्वागत,आमजन को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

देहरादून

विकसित भारत संकल्प यात्रा

भारतीय जनता पार्टी महानगर के राजपुर विधानसभा करणपुर मंडल एवं अंबेडकर मंडल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जो कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर झारखंड के उलिहातू गांव से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा 25 जनवरी तक देश भर के सभी जिलों से गुजरेगी इस उपलक्ष में शनिवार को राजपुर विधानसभा में यह यात्रा पहुंची। कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ को आम जनमानस को अवगत कराया गया। जिसमे उज्जवला गैस कनेक्शन आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अलावा आंगनबाड़ी द्वारा पहाड़ी व्यंजनों का भी कैंप लगाया गया।

इस मौके पर माननीय सांसद राज्यसभा नरेश बंसल, विधायक खजानदास, 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, मधु भट्ट, रतन सिंह चौहान,सुनील शर्मा, उमा नरेश तिवारी, संकेत नौटियाल, प्रदीप कुमार एवं मंडल अध्यक्ष राहुल लारा,पंकज शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.