हम मुकाबले को तैयार,बूथ मजबूत करने होंगे..लालचंद शर्मा

देहरादून

 

रायपुर विधान सभा मे आने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गयी हैं। इसी के मद्देनजर डालनवाला चन्द्र रोड़ एमडीडीए सामदायिक भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी द्वारा किया गया।

बैठक में तय किया गया कि सभी कोंग्रेस के लोग चुनाव आने तक मिलकर कार्यकर्ताओ को मजबूत करेंगे जिससे पार्टी को भी मजबूती मिलेगी।

ब्लॉक कार्यकर्ताओ को मजबूत चला जायेगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि हमको सोशल मीडिया का लाभ जरूर लेना चाहिए और कांग्रेस के 60 साल के कामो को जनता को बताना चाहिए। कांग्रेस ने देश को क्या दिया जबकि RTI, RTE,औद्योगिक क्रांति,संचार क्रांति जैसे सेकड़ो काम लेकर आई।

अध्यक्षता करते हुए डॉ आर एस त्यागी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्वार्थ को भूलकर कांग्रेस के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

वही आयोजक टीटू त्यागी ने भी यही बात कही की सभी दावेदारो को कांग्रेस के झंडे के नीचे काम करना चाहिए और पार्टी टिकट जिसको मिले सबको उसका साथ देना चाहिए।

इस मौके पर रायपुर विधानसभा प्रभारी सागर मनवाल ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम किसी भी कार्यकर्ता के घर पर ही रखा जाए बड़ी बैठकों के बजाये छोटी बैठक की जानी चाहिए। महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन,महानगर उपाध्यक्ष मुकेश रेग्मी ,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मूर्ति देवी,खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतेंद्र पंवार ,प्रदेश सचिव गुलशेर मियां,प्रदेश सचिव राजेश शर्मा,प्रदेश महासचिव सेवादल नीरज त्यागी, पार्षद प्रवेश त्यागी,अमित भंडारी,NSUI अध्यक्ष सौरभ ममगाईं,युंका के राष्ट्रीय संयोजक सोनू हसन ,डॉ आर एस त्यागी,त्यागी सभा के अध्यक्ष एस के त्यागी,प्रभलाल बहुगुणा,सूरत सिंह नेगी,प्रदेश सचिव नीरज त्यागी,तेजेन्द्र रावत मन्नू,पूर्व पार्षद आनन्द त्यागी,मालती देवी,टीकाराम पांडे,विनीत डोभाल,रईस फातिमा,सत्या पोखरियाल,भूपेंद्र,सुलेमान अली,संचालन डॉ रतूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, युंका जिला कार्यकारी प्रभारी रोबिन सिंह,चंदन लाल शाह,सतीश पांडे,गीता रानी,श्याम सिंह रमोला,रघुवीर राणा,आरपी मिश्रा,राम सिंह बिष्ट,विक्टर,दीपक खंडूरी,गजराज,गौरव राणा,मुकेश जादोन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.