कोंग्रेस की भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली में उमड़े कार्यकर्ता

देहरादून
भारत बचाओ, संविधान बचाओ रैली में कांग्रेसी राजधानी दून की सड़कों पर उतरे।
इस प्रदर्शन के जरिये कांग्रेस की एकजुटता भी दिखि। इसी का सबब रहा कि कांग्रेस पदयात्रा में अच्छी खासी भीड़ जुटी ।
कांग्रेस भवन में पदयात्रा से ठीक पहले हुई सभा में कांग्रेस नेताओं ने केेंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार को भी निशाने पर रखा। उनहोने जहाँ केंद्र सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया तो वहीं राज्य सरकार पर प्रदेश के विकास, रोजगार आदि मुद्दों पर कुछ न करने का आरोप जड़ा।
कांग्रेसी नेता विजय सारस्वत और युवा नेता संग्राम सिंह पुंडीर ने संचालन किया। सभा के बाद कुमाऊं, गढ़वाल मंडलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की राजधानी में मार्च किया जो राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर की मुख्य सड़कों से होता हुआ कांग्रेस भवन पर समाप्त हुआ।
महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज रावत, आदेश चौहान, ममता राकेश, फुरकान अहमद, करना माहरा, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महेंद्र पाल, एआईसीसी सचिव प्रकाश जोशी, सूर्यकांत धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, सुरेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, रमेश उनियाल व विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रदेश प्रभारी राजेश धर्माणी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि कांग्रेस ने एकता का परिचय देकर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। अब कांग्रेस की ताकत और अधिक सशक्त रूप से सामने आएगी। जल्दी ही इसके परिणाम सामने होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि झारखंड, महाराष्ट्र के बाद अब उत्तराखंड से बिजेपी के जाने की बारी है। सत्तासीन बीजेपी संविधान को कुचलना चाह रहे हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देखी। महंगाई, बेरोजगारी, खेती किसानी आदि के मामले में सरकारें विफल साबित हुई हैं। कांग्रेस जिस तरह से एकजुट होकर सामने आई है, उससे जाहिर है कि तस्वीर बदलने वाली है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश भी केंद्र पर निशाना साधा कहा कि एनआरसी पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान में विरोधाभास है। साफ है कि भाजपा का झूठ का घड़ा भर गया है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कर्ण माहरा ने बोला किसी भी स्थिति में केंद्र और प्रदेश सरकार के मंसूबे सफल नहीं होने देगी। मार्च के जरिए कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में अब और अधिक मजबूत होकर उभरी है।
वही प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी कहा कि साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस 2022 और 2024 के लिए तैयार है। गांव खाली हो रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई रुक नहीं रही, इससे लोगों में गुस्सा है। कांग्रेस लोगों के गुस्से को आवाज देने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.