पेट्रोल डीजल को मूल्य व्रद्धि के विरोध में यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस की संयुक्त सायकल रैली सम्पन्न

देहरादुन

पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी को लेकर रायपुर विधान सभा मे यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त प्रयास से साईकल रैली का आयोजन किया गया।
रैली मे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा अब समय आ गया है कि प्रदेश के लोगो को सामने आकर जनविरोधी कार्यो में लगी भाजपा को सबक सिखाना होगा। आज डीजल के दाम बढ़ जाने से महंगाई आसमान छू रही है लेकिन सरकार सो रहीं है हमको इनको जगाने के लिए हमको इस तरह के कार्यक्रम करते रहने हैं। रैली के संयोजक पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि आज सरकार में बैठे लोग आराम फरमा रहे है ओर जनता महंगाई से त्रस्त है। इनकी इन नीतियों का विरोध में आयोजन कििये जाएंंगे।महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष अशोक वर्मा,सेवादल महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल,उपाध्यक्ष कृष्णपाल,ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता,महानगर अध्यक्ष विचार विभाग राकेश भट्ट,पूर्व पार्षद आनंद त्यागी,गुलशेर मिया,यूथ कोंग्रेस के पुुवजिलाध्यक्ष रॉबिन त्यागी,यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक यूथ कांग्रेस सोनू हसन,प्रदेश महासचिव विनीत प्रसाद भट्ट,रायपुर विधान सभा महासचिव पिंटू मोर्य,प्रदेश सचिव तुषार पॉल,बिट्टू थापली,अजय रावत,मोहित मेहता(मोनी),प्रदीप बिष्ट,अरविंद शर्मा,नीरज भंडारी आदि मौजूद थे। रैली सहस्त्रधारा क्रासिंग से शुरू होकर लाड़ पुर,छःनम्बर पुलिया,राजीव नगर होते हुए विधान सभा पर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.