कांग्रेस 2022 मिशन एकजुटता से करेगी फतह, सभी अनुशांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ सशक्त एवं सक्रिय किये जायेंगे..देवेन्द्र यादव

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस पार्टी के सभी अनुशांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनके संगठन द्वारा प्रदेश में की जा रही गतिविधियों की जानकारी एकत्र की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य गरिमा दसौनी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर उनके संगठन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जानकारी ली तथा उन्हें दिशा निर्देश दिये।

गरिमा दसौनी ने बताया कि इन बैठकों का दौर 12 दिसम्बर से गतिमान है जिसमें अभी तक प्रभारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहन भण्डारी, इण्टक अध्यक्ष हीरा सिह बिष्ट, सेवादल के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी तथा महिला सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, अनुसूचित जाति अध्यक्ष पूर्व विधायक आर कुमार, प्रदेश खेत मजदूर किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ताहिर अली, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येन्द्र पंवार, आई.टी. अध्यक्ष अमरजीत सिह, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन अध्यक्ष मोहित उनियाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय डोभाल, गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बसनेत तथा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के संयोजक उमेश चन्द्र जोशी से मुलाकात कर लम्बी वार्ता के उपरान्त उनके विभाग द्वारा प्रदेश में की जा रही गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। दसौनी ने कहा कि निश्चित ही इस से पार्टी संगठन को लाभ होना ही है साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव मे इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.