उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी और महामंत्री पद पर गिरिधर शर्मा निर्वाचित

देहरादून

 

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी- 2021 के चुनाव आज चुनाव अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहायक चुनाव अधिकारी ओ.पी. बेंजवाल व नागेंद्र नेगी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। अपराह्न 3 बजे से मतगणना आरंभ की गई थी।

 

चुनाव संपन्न होने के उपरांत चुनाव अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने कार्यकारिणी-2021 के आठ पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रदीप गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकिशोर तिवारी, महामंत्री पद पर गिरिधर शर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर राजू पुशोला, संयुक्त मंत्री ( महिला आरक्षित) पद पर लक्ष्मी बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर विकास गुसाई व सम्प्रेक्षक पद पर शिशिर प्रशांत निर्वाचित हुए । इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए हुए मतदान में श्रीनिवास पंत 161 मत, चांद मोहम्मद 158 मत, भगवती प्रसाद कुकरेती 155 मत, मनोज सिंह जयाड़ा 142 मत, शैलेन्द्र सेमवाल 141 मत, विनोद पोखरियाल 135 मत, अमित कुमार शर्मा 123 मत, दीपक फरस्वाण 119 मत व अजय राणा 118 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।

इसके साथ ही इंद्रदेव रतूड़ी और सुभाष कुमार को 111 और अनुपम सकलानी को 77 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कुल मत 264 थे, इसमें से 219 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। 3 मत निरस्त किए गए। चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया और साथ ही जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.