
देहरादून
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कि विशेष आमंत्रित सदस्य मनीष खण्डूरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत होने पर बधाई देते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने मनीष खण्डूरी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि पार्टी की सोशल मीडिया कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने पर पार्टी संगठन को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा तथा संगठन को मजबूती मिलेगी।
श्री प्रीतम सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युग में किसी भी संगठन में सोशल मीडिया का अपना अलग महत्व है तथा मनीष खण्डूरी के सोशल मीडिया कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य के रूप में मनोनयन निश्चित रूप से उत्तराखण्ड में भी सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री ताहिर अली, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रवक्ता लखपत बुटोला, गरिमा दसौनी, संदीप चमोली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजेश चमोली, नवीन पयाल, गिरीश पुनेड़ा, डाटा एनालेसिस अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, पुष्कर सारस्वत, भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत आदि कांग्रेसजनों ने भी मनीष खण्डूरी को बधाई दी है।