महानगर महिला कांग्रेस ग्रहण की कईं महिलाओं ने

देहरादून

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती कमलेश रमन की उपस्थिति में वार्ड 62 में महानगर महिला कांग्रेस की बैठक में वार्ड का गठन कर वार्ड 62 का अध्यक्ष श्रीमती ममता चोहान एवं महानगर महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती सुदेश कुमारी को बनाया गया । अन्य कई संगठनों से आये कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले अन्य कार्यकर्ताओं का महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, द्वारा माला अर्पण कर स्वागत किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए रमन ने कहा कि आज जिस तरह भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड में लोकतंत्र विरोधी काम कर प्रदेष की राजनीतिक वातावरण को खराब करने का काम कर रही है, निष्चित रूप से उससे प्रदेष का जनमानस भाजपा के प्रति उदेलित है तथा भाजपा की नीतियों से खिन्न है।

प्रदेश प्रवक्ता डाॅ आर पी रतूड़ी नें कहा 2014 के लोकसभा चुनाव में लोक लुभावनें नारे देकर तथा जनता को छल कर भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की सत्ता में कब्जा करने का काम किया है। आज देष का जनमानस भारतीय जनता पार्टी की असलियत को जान चुका है। भाजपा की कथनी और करनी में कितना अन्तर है, इस बात को भी देष का आम आदमी जान चुका है। हमें भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को उत्तराखण्ड के जनमानस के बीच में ले जाकर बेनकाब करने का काम करना है। भाजपा हिटलर वादी एंव फासीवादी तरीके से देष को चलाना चाहती है और लोकतंत्र को कुचलकर देष में सत्तासीन होना चाहती है। भी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा है उसका पार्टी पूरा सम्मान किया जाएगा तथा उन्हें उनकी योग्यता अनुसार पार्टी स्थान दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों से खिन्न होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं, कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हर हमेषा लोकतंत्र को मजबूत करते हुए देश एंव प्रदेश के सर्वागीण विकास की बात की है, तथा समाज के अन्तिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उन्होने कहा कि वह सोनिया गांधी एंव राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, और अपनी पूरी शक्ति से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

सदस्यता ग्रहण करनें वालों में श्रीमती हिमानी राणा, श्रीमती ज्योति गौतम, श्रीमती हेमलता, श्रीमती हरदेही देवी, श्रीमती पूजा प्रधान, श्रीमती प्रतीमा चैहान, श्रीमती कुसुम चैहान, श्रीमती शालू ठाकुर, श्रीमती प्रेम प्रभा ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन, निवर्तमान प्रवक्ता डाॅ आरपी रतूड़ी, पीसीसी सदस्य सूरत नेगी, महानगर महासचिव राहुल पंवार, महानगर महासचिव प्रियांश छाबड़ा, अरविन्द, पंकज, विकास, विष्णु चैहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.