महानगर महिला कांग्रेस ने नेहरू कालोनी थाने में केबिनेट मिनिस्टर धन सिंह रावत ओर भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ रिपोर्ट दी। – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

महानगर महिला कांग्रेस ने नेहरू कालोनी थाने में केबिनेट मिनिस्टर धन सिंह रावत ओर भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ रिपोर्ट दी।

देहरादुन

.महानगर महिला कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति
में कहा गया कि जिस तरह से पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है उत्तराखण्ड भी इससे अछूता नहीं है ! वंही दूसरी ओर बीजेपी के विधायक अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं मोदी आरती बनाकर हमारे हिन्दू धर्म का अपमान कर रहे हैं कैसी छोटी मानसिकता हो गई है अपने स्वार्थों की पूर्ति करने वाले भगवान को भी अपनी राजनीति का हिस्सा बना रहे हैं दुर्गा माँ के नाम पर आरती को मोदी आरती बनाकर पूरे देश की मात्र शक्ति का अनादर किया गया है जिसकी महिला कांग्रेस घोर निंदा करती हैं। इस कृत्य के लिये दोनों भाजपा विधायकों को माफी मांगनी चाहिए, उत्तराखण्ड देव भूमि के नाम को धूमिल होने नही दिया जायेगा उतराखण्ड महिला कांग्रेस मांग करती है राज्य सरकार से की दोनों विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाय।महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि राज्य सरकार कोई कार्यवाही करेगीनहीं। इसीलिए महिला कांग्रेस देहरादून इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रही है। महिला कांग्रेस ने नेहरू कालोनी थाने में केबिनेट मिनिस्टर धन सिंह रावत ओर भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ कांग्रेस महिला महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।इस अवसर पर कमलेश रमन ,पार्षद अमित भंडारी, पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ,पूर्व पार्षद आनंद त्यागी ,सीता भंडारी, नरेश भंडारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.